Skip to main content

Shodh Prabha: A Multidisciplinary Journal

Shodh Prabha: A Multidisciplinary Journal

A National, Peer-reviewed (refereed), Bi-Monthly Journal

  ISSN: 3108-2726 (Online)
ISSN: 3108-2890 (Print)

Call For Papers - Volume 2, Issue 4 (July - August 2026)
Paper Title

श्री रामचरित मानस, मूल्य शिक्षा और वर्तमान भारतीय समाज

Author(s)Dr. Satish Kumar Dwivedi.
CountryIndia
Abstract

प्रस्तुत शोध लेख श्री रामचरित मानस में चित्रित आदर्शों एवं मूल्यों तथा वर्तमान समाज में व्याप्त आदर्शों एवं मूल्यों की गुणवत्ता के अध्ययन पर आलंबित है। गोस्वामी तुलसीदास विरचित प्राचीनतम आदर्श सनातन महाकाव्य रामचरित मानस उत्कृष्ट सामाजिक मूल्यों-प्रेम, त्याग, विश्वास, कर्तव्य और न्याय का वह महाकोष है जो आदि काल से वर्तमान समय तक मानव समाज का मार्ग प्रशस्त और दीप्तिमान करता रहा है रामचरित मानस में गोस्वामी जी ने मर्यादा शिल्पी श्रीराम, त्याग और निष्काम के प्रतिमूर्ति भरत, सुमित्रा नन्दन लक्ष्मण निष्ठा भी जिनको देखकर संकुचाए, तेजस्वी शत्रुघ्न, माँ सीता, भक्त श्री हनुमान, देर्वी उिर्मला और मित्र सुग्रीव के उत्तम आदर्श चरित्रों का अत्यन्त रमणीक वर्णन किया है। रामचरित मानस एक आदर्श समाज, आदर्श मानुष जीवन का मनोहारी जीवन्त प्रस्तुतीकरण है जिसके प्रतिबिम्ब को शोधार्थी द्वारा इस शोध लेख के माध्यम से वर्तमान आधुनिक समाज में देखने का एक छोटा सा प्रयास किया गया है। शोध पत्र को लेकर किए गए साहित्य समीक्षा के अन्तर्गत पोद्दार, हनुमान प्रसाद: रामचरितमानस, गीता प्रेस साथ ही विभिन्न जरनल्स में प्रकाशित सम्बन्धित शोध पत्रों का अध्ययन किया गया। प्रस्तुत शोध लेख में शोधकर्ता द्वारा शोध के गुणात्मक अनुसंधान के अन्तर्गत वर्णनात्मक शोध विधि का प्रयोग किया गया है। शोधार्थी द्वारा शोध लेख के 4 उद्देश्य निर्धारित किये गए हैं।

Keywordsरामचरित मानस, मूल्य, शिक्षा, भारत, समाज
Subject AreaHindi
Issue Volume 2, Issue 4 (July - August 2026)
Published2026/08/31
How to Cite Dwivedi, S. K. (2026). श्री रामचरित मानस, मूल्य शिक्षा और वर्तमान भारतीय समाज. Shodh Prabha: A Multidisciplinary Journal, 2(4), 165–170.
License
Copyright © 2026 The Author(s). This work is licensed under a Creative Commons Attribution 4.0 International License (CC BY 4.0).

PDF View / Download PDF File